पटना, अप्रैल 10 -- Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आरजेडी ने सोनू राय को टिकट दिया है। वह भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राथिकार क्षेत्र से एमएलसी का उपचुनाव लड़ेंगे। यहां से एमएलसी रहे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। एक दिन पहले निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर चुनाव की घोषणा की थी। सोनू भोजपुर जिले में आरजेडी के सक्रिय नेता हैं। उनके पिता लालदास राय भी एमएलसी रह चुके हैं। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज एहमद ने शुक्रवार को उम्मीदवार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट से सोनू कुमार राय को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.