नई दिल्ली, अगस्त 24 -- ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए पहचान बनाने वाला भारतीय टेक ब्रैंड Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। अपकमिंग फोन का एक मार्केटिंग पोस्टर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर दिखाई दिया है, जिससे भारत में Mivi के पहले स्मार्टफोन की एंट्री लगभग पक्की हो गई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। Flipkart पर जारी किए गए टीजर में Mivi के आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन नजर आ रहा है। पोस्टर पर फोन को 'Coming Soon' दिखाया गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट और अन्य जानकारी का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। फोन की सेल Flipkart के जरिए होने का भी कन्फर्मेशन टीजर से हो गया है। टीजर में स्मार्टफोन को कम से कम एक ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।...