नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- मिर्जापुर द मूवी का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आनेलगी है। मिर्जापुर द मूवी में रवि किशन की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया के मुताबिक, फिल्म में रवि किशन को लाना मेकर्स का सबसे अच्छा निर्णय रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म में रवि किशन का जादू चल गया है। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या है लोगों की राय।मिर्जापुर द मूवी को लोगों ने बताया भौकाल ब्लॉकबस्टर सोशल मीडिया पर सुबह साढ़े 11 बजे तक के रिव्यूज के मुताबिक, फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। एक यूजर ने मिर्जापुर ने को भौकाल ब्लॉकबस्टर बता दिया है। फिल्म के पहले हाफ में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। यह भी पढ़ें- ...