Mirzapur News: Rain on Sunday night brought relief from the humid heat.
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में रविवार की रात करीब दो घंटे हुई जमकर बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गयी। बारिश से किसानों को धान की रोपाई करने के साथ ही पहले रोपी गई फसलों की अब सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। पानी न बरसने से किसानों के साथ ही आम लोगों को भी काफी दिक्कत हो रही थी। खासकर उल्टी-दस्त से लोग काफी परेशान थे। बारिश होने से मौसम बदल गया।जिले में रविवार की रात दस बजे के करीब अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी। बारिश शुरू होते ही मौसम ठण्डा हो गया। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गयी। बीते एक सप्ताह से बारिश न होने से तापमान में भी वृद्धि हो गयी थी। जिले का अधिकतम तापमान गिर कर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरें खिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.