मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार पुलिस ने सिकंदरपुर गांव से शातिर हेरोइन तस्कर को सोमवार को धर दबोचा। उसके पास से 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सीओ चुनार गायत्री यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक कुमार संतोष मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सिकंदरपुर गांव के पास एक व्यक्ति मौजूद है। जो मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेरोइन तस्कर सरैया सिकंदरपुर गांव निवासी नीलेश यादव को धर दबोचा। उसके पास से 102 ग्राम हेरोइन व एक बाइक बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।पुलिस ने पकड़े गए तस्...