Mirzapur News: 192 लीटर अवैध शराब न्यायालय के निर्देश पर नष्ट किया गया
मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना परिसर में सोमवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में वर्ष 2022 से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों में बरामद की गई अवैध शराब को नष्ट किया गया। न्यायालय (सिविल जज जूनियर डिवीजन) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान 192 लीटर अवैध शराब नष्ट कराया गया।इंस्पेक्टर रमेश प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आबकारी मुकदमों से जुड़ी जब्ती की कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया। नायब तहसीलदार मनोज गिरी और सीओ अमर बहादुर व आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार की देखरेख में शराब भरी सीसी व पाउच को नष्ट कर थाने के बगल गड्ढा खोदकर जमीन में निस्तारित किया गया, ताकि इसका कोई दुरुपयोग न हो सके। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.