मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्र करजी गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 39 युवकों ने अपनी दमकशी का उम्दा प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में तालियां बजा कर दर्शकों ने उत्साह वर्धन किया। बालिका वर्ग के 2000 मीटर दौड़ में वाराणसी की सोनी कुमारी प्रथम और द्वितीय स्थान पर वाराणसी की प्रतिज्ञा और बियरही की सपना ने तृतीय विजेता रहीं। बालकों के 5000 मीटर दौड़ में जनपद भदोही के विकास सरोज प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और प्रतीक प्रजापति तृतीय, 1600 मीटर दौड़ में भदोही के विकास सरोज प्रथम,धनेश पटेल द्वितीय और रामनगर वाराणसी के अर्पित यादव तृतीय रहे। वहीं 10 से 15 वर्ष कि आयु वर्ग के 800 मीटर दौड़ में बक्सर बिहार के विशाल यादव प्रथम, चंदौल...