मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जमालपुर पुलिस ने जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार अवैध अंग्रेजी शराब संग चार तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से 154 बोतल शराब बरामद हुई। तस्कर ट्रेन से बिहार तस्करी के लिए शराब ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तस्करों की गिरफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस और आरपीएफ की संयुक्ट टीम चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास चार संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, उनके पास मिले बैग की तलाशी ली। बैग से 154 पेट बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस चारों तस्करों को थाने ले आई। यहां पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह क्षेत्र से शराब खरीदकर ...