मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: चेतगंज ( मिर्जापुर ) । विकासखंड कोन क्षेत्र के चेकसारी गांव में बुधवार को अनुदानित कृषि किट वितरण। समारोह पूर्वक किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने लगभग 150 किसानों को किट वितरित किया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली इस किट में हरी खाद, बाजरा, अरहर, तिल, उरद सहित अन्य बीज शामिल थे। जिला अध्यक्ष ने किसानों को किट सौंपकर खेती में उपयोग करने की सलाह दी।खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और आसानी से मिलेगा। कार्यक्रम में रमेश दुबे, मनोज कुमार दुबे, मनीष दुबे, प्रधान हरिशंकर सरोज, गामा, पंकज पांडेय, रंजीत, एडीओ एजी जयप्रकाश, संजीव कु...