मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मड़िहान। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रूपये का इनामी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पकड़े गए इनामी चुनार कोतवाली क्षेत्र के जौगढ़ निवासी अरुण कोल पर गोवध अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनामी को मड़िहान इलाके से धर दबोचा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...