Mirzapur News: 10 हजार से शुरू हुई दुर्गा पूजा पांच लाख में लिया बड़ा आकार
मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के गणेशगंज स्थित नवयुवक मंडल संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से वर्ष 1982 में महज 10 हजार रुपये खर्च कर तीन फुट की छोटी मूर्ति स्थापित कर स्व. सुरेंद्रनाथ सोनी ने पूजन की नींव रखी। चार दशक बाद अब दुर्गा पूजा पंडाल बड़ा आकर ले लिया है। दुर्गा पूजन,पंडाल और लाइटिंग पर लगभग पांच लाख रुपये का खर्च आता है। संघ के अध्यक्ष कैलाश जायसवाल बताते हैं, इस वर्ष 70 हजार रुपये में आठ फुट की मां दुर्गा की मूर्ति का आर्डर दिया गया है। जिसे नगर के सुंदर घाट पर बंगाली कलाकार गढ़ रहे हैं। चार लाख रुपये पंडाल और लाइटिंग की सजावट और डेकोशन पर खर्च किया जाता है। षष्ठी के दिन मूर्ति की सजावट, भूमि पूजन आदि होगा। सप्तमी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए पर्दा उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.