मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते अदवा नदी में उफान आ गया। नदी के मध्य टीले पर विराजमान कोटार नाथ महादेव पानी से घिर गए हैं। कोटार धाम जाने वाला पुल भी जलमग्न हो गया है। बाबा तक भक्तों की पहुंच में बाढ़ रोड़ा बन गया। यह भी पढ़ें- अदवा नदी में आयी बाढ से कोटारनाथ मंदिर घिराभक्तों का उत्सव तीसरा सोमवार साथ में नागपंचमी का वार लिहाजा हजारों भक्त कोटारनाथ को जल चढ़ाने की मंशा लेकर नदी तट पर डटे रहे। इंतजार था कि बाढ़ का पानी उतरे तो बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया जाए लेकिन बाढ़ का कहर बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में कोटारनाथ महादेव के पुजारी शिव राम और जैराम गिरी ने बाबा धाम से नदी में उतरकर तैरते हुए तट पर पहुंचे। शिव भक्तों के साथ मिलकर उत्तर तरफ सोठिया एवं दक्षिण तरफ कोटार घ...