मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक हास्टल के कमरे के अंदर युवक और युवती मिले। पुलिस ने दोनों को थाने ले आई। दो दिनों तक चली पंचायत के बाद पुलिस ने सुलह समझौता के बाद दोनों को छोड़ दिया। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है।

घटना का विवरण क्षेत्र के एक गांव के युवक के घर से कुछ दूर एक निजी हॉस्टल है। हॉस्टल में छात्रों सहित नौकरी करने वाले भी किराए पर कमरा लेकर रहते है। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से युवक की मित्रता थी। रविवार को हॉस्टल के छात्र कहीं गए थे। एक छात्र के कमरे की चाबी युवक अपने पास रख लिया था।

पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार को हॉस्टल में पहुंची और कुछ देर तक इधर उधर देखने के बाद हॉस्टल के जिस कमरे में युवक पहले से था, उसी...