मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के मटिखना गांव निवासी पप्पू सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बीते चार अगस्त बिहार से मिर्जापुर लौट रहे थे। इसी बीच पड़री थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। गंभीर चोट आने के कारण हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार की रात 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सड़क हादसे में जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत उनकी मौत से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...