मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: जिगना, मिर्जापुर। विजयपुर-भारतगंज मेन रोड से बघेड़ा खुर्द संपर्क मार्ग पर कुशहां गांव में कर्णावती नदी पर बनी पुलिया पानी में डूब गई है और हादसे को दावत दे रही है। बाढ़ और बरसात से नदी उफान पर है, फिर भी आसपास के गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर बाइक व अन्य वाहनों से पुलिया पार कर रहे हैं।

स्थान की गंभीरता पुलिया के दोनों छोर पर चेतावनी बोर्ड या खतरे का कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। इससे राहगीरों को खतरे का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। बघेड़ा खुर्द, बरबटा सहित कई गांवों के लोगों को मेन रोड तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर घूमकर बघेड़ा-बिहसड़ा मार्ग से जाना पड़ रहा है।

प्रशासन का ध्यान ग्राम प्रशासक भोलानाथ बिंद ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है और नदी पार कराने के लिए म...