मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र अंतर्गत 132 केवीए सब स्टेशन परिसर जिगना में मंगलवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पंक्षी मोर के प्राण पखेरू उड़ गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मोर को अपने संरक्षण में लिया। उप वन क्षेत्राधिकारी (लालगंज) विनयेन्द्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पंक्षी मोर के मृत पाए जाने की सूचना पर वन दरोगा अवधेश एवं वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।राजकीय पशु चिकित्सालय विजयपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रत्नेश की देखरेख में मृत मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर के पास तिरंगे में लपेटकर गहरे गड्ढे में दफन किया गया। पंक्षियों की सुरक्षा के लिए खुले तारों में जाली लगाने की मांग पर गौर नहीं किए जाने को लेकर पक्षी प्रेमियों...