मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने 12 अवैध कट सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। चंद सेकेंड की गलती लोगों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के आकड़ों के अनुसार इन अवैध कटों को दुर्घटना संभावित स्थानों के रूप में चिह्नित किया गया है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सड़क पार करने या गलत दिशा से वाहन चढ़ाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे अधिक चार अवैध कट वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैं। इसके अलावा मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर दो, अहरौरा मार्ग पर तीन तथा मिर्जापुर-औराई मार्ग पर तीन अवैध कट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर स्थानीय लोग दूरी बचाने के लिए डिवाइडर पार कर सीधे हाईवे पर चढ़ जाते हैं। कई बार भारी वाहन भी निर्धारित यू-टर्न की बजाय इ...