मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसौली चट्टी के पास शुक्रवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटने से सड़क की मिट्टी और गिट्टी के छींटे पास से गुजर रहे ऑटो पर पड़े। हादसे में ऑटो सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना का विवरण जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार शाम पत्नी 25 वर्षीय शिवानी देवी, तीन वर्षीय पुत्र आरूष कुमार और दो वर्षीय पुत्री आरूषि के साथ ऑटो से जा रहे थे। जैसे ही चालक टेम्पो लेकर हसौली चट्टी के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ऑटो को रास्ता देने के लिए ट्रक सड़क की पटरी पर उतर गया। उसी दौरान सड़क किनारे से गुजरा बिजली का तार ट्रक से...