Mirzapur News: हसौली में आयुर्वेद शिविर, 152 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हसौली गांव में गुरुवार को गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वैद्य अरविंद पांडेय ने मरीजों की नाड़ी जांचकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया।शिविर में बवासीर, घुटना व कमर दर्द, जुकाम-बुखार, मधुमेह, उदर रोग और सिरदर्द सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 152 मरीजों का उपचार किया गया। वैद्य अरविंद पांडेय ने कहा कि आयुर्वेद प्राकृतिक एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जिससे कई जटिल रोगों का भी सफल उपचार संभव है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। शिविर में जयप्रकाश दुबे, पंकज मिश्रा, त्रिभुवन नाथ दुबे, ओमप्रकाश दुबे, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.