मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री पुलिस ने किन्नर हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी वाराणसी के ऑटो चालक को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। किन्नर हसीना की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर चालक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। शराब पिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की, उसके बाद शव को डगमगपुर में ट्रैक किनारे फेंका था। यह भी पढ़ें- किन्नर की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका मिला शवमामले का खुलासा एएसपी सिटी नितेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 जुलाई की सुबह पड़री के पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक से लगभग बीस मीटर दूर एक किन्नर का शव मिला था। उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस ने शव की पहचान भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी सत्तार खान उर्फ हसीना के ...