मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के डंकीनगंज में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मल्टीपल की पूर्व अध्यक्ष मीनू मिश्रा व विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट जयश्री जैन, चार्टर प्रेसिडेंट अनीता जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ रागिनी, डिस्ट्रिक्ट सचिव अंशु अग्रवाल उपस्थित रहीं। शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। क्लब की अध्यक्ष सीमा सान्तुवाला ने सभी अतिथियों का पौधा भेंटकर सम्मान किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल, नृत्य एवं अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया। संचालन क्लब की वरिष्ठ सदस्य एवं पीआरओ इन्दू गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापित सचिव निशा त्रिपाठी...