मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: जिगना। क्षेत्र के गैपुरा स्थित अंजनेय धाम में अंजनी नन्दन हनुमान जयंती महोत्सव सात नवंबर शनिवार को श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। अंजनी नंदन को सवा कुंतल देशी घी के लड्डुओं का भोग लगेगा। भक्तों को प्रसाद वितरण के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। अंजनी नंदन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपा शंकर द्विवेदी ने बताया कि यह महोत्सव हमारी सनातन सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था का वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। घोड़े हाथी व गाजे बाजे के साथ सुबह नगर परिक्रमा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...