मिर्जापुर, नवम्बर 19 -- हत्या के प्रयास मामले में अदालत का फैसला Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ऋचा जोशी की अदालत ने हत्या के प्रयास मामले की सुनवाई करते हुए चार दोषी को बुधवार सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ उन पर 1.16 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। जमालपुर थाना क्षेत्र के महेवा गांव में 11 अक्तूबर 2016 की घटना है। गांव निवासी रामकिशुन गौड़ ने नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज एवं तमंचे से जान से मारने की नियत से लक्ष्य बनाकर गोली चलाने तथा पुत्र के गंभीर रुप से घायल होने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अभियुक्...