मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: अहरौरा, संवाददाता। श्रावण मास के पहले रविवार को अहरौराडीह पहाड़ी पर स्थित मां भंडारी देवी के दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे हजारों भक्तों ने कतार में लग कर मां के दरबार में पहुंच कर दर्शन पूजन कर जीवन में सुख, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जय मां भंडारी के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा।मां भंडारी देवी क्षेत्र के कुल देवी के रूप में भी विख्यात हैं। सावन माह के प्रत्येक रविवार और मंगलवार को दूर दराज से श्रद्धालुओं दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। रविवार को पहुंची महिला भक्तों ने नारियल, चुनरी, लाचीदाना मां के चरणों में अर्पण किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: श्रावणी मेला के चौथे दिन मां मुंडेश्वरी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ साथ ही कड...