मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीती रात सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक मिस्त्री अपने ससुराल से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर, चालक फरारमृतक का परिचय चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचरांव गांव निवासी श्यामधर का 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार राजगीर मिस्त्री था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को वह बाइक से सक्तेशगढ़ स्थित अपने ससुराल गया था। वहां से अपने घर के लिए निकला। जैसे ही वह क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया।...