मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-रीवां हाइवे मार्ग पर लालगंज के मिश्रपुर गांव के पास खोदे गड्ढे में फंसकर ट्रक पलट गया। हादसे में चालक जख्मी हो गया है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से हादसा हुआ। एक माह पूर्व सड़क बीच से दरक गई थी। जिसकी मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरु किया। सड़क की खुदाई कर मलबे को उसी स्थान पर छोड़ दिया। मरम्मत कार्य के बावजूद मार्ग पर आवागमन चालू रहा। बुधवार की शाम जौनपुर जिले के बोधी पट्टी निवासी 35 वर्षीय विवेक कुमार यादव ट्रक में सामान लोडकर मध्य प्रदेश से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही लालगंज के मिश्रपुर गांव के पास पहुंचा। तभी साइकिल सवार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर खोदे गड्ढे में फंसकर पलट गया। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल च...