मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण से आए दिन दुर्घटना हो रही है। अटल चौक चौराहे पर हाइवे की पटरी पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। दुकान के पास ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...