मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: जमालपुर। क्षेत्र के तीन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 132 मरीजों का निशुल्क उपचार कर दवा दी गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटा मीरजापुर में डॉ. संजीव गुप्ता की देखरेख में 40 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर में डॉ. मनोज कुमार ने 41 मरीजों की जांच कर उपचार किया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में डॉ. मनोज यादव ने 51 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। इस दौरान डॉ. मनोज चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट विनोद, स्टाफ नर्स रुचि, निशा सिंह और संजय सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जन आरोग्य मेले में हुआ 1276 म...