Mirzapur News: स्वर्ण पदक विजेता बादल समेत तीन खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मान
मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का मंगलवार को मड़िहान विधायक एवं पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने उनके घर पहुंचकर स्वागत और सम्मानित किया। उन्होंने स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में थांग-ता मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बादल तथा कांस्य पदक विजेता मनीष और मनोरमा का माल्यार्पण व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विधायक ने खिलाड़ियों का किया सम्मान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पूरे जनपद और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहाकि प्रतिभा किसी संसाधन या क्षेत्र की मोहताज नहीं होती। मेहनत, लगन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.