Mirzapur News: स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली कोल बस्ती के नहर चौराहे पर रविवार को अनियंत्रित स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। बाइक में टक्कर मारते हुए स्कार्पियो कच्चे मकान के दुकान में जा घुसी। संयोग रहा कि दुकानदार बाल बाल बच गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लालगंज के नैड़ी कठारी निवासी 23 वर्षीय अरविंद यादव व गोलू कोल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार युवक बरौंधा से तिलांव गांव किसी काम से जा रहे थे। पुलिस स्कार्पियो चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.