मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) आरके मीणा ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र, छाता और प्रशस्ति पत्र भेंट किया तथा उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। विदाई पाने वालों में उपनिरीक्षक हरिद्वार मिश्र, लालमणि यादव, सुनील कुमार राय, ओमप्रकाश वर्मा तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले शिशिधर मिश्रा शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सेवानिवृत्त छह पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई यह भी पढ़ें- Raebareli News: सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों...