मिर्जापुर, नवम्बर 20 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में 108 दिवसीय आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा के दौरान ग्राम सेमरा में 92 वें पड़ाव स्थल पर शुक्रवार को सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ। सत्संग संदेश में सन्त पंकज महाराज ने गृहस्थ आश्रम को सबसे अच्छा बताया। इस आश्रम मे रहते हुयें भी समय निकाल कर भगवान का भजन जरूर करें। अन्तिम समय में गुरु के अलावा कोई मददगार नहीं होता है। सन्त सतगुरु की शरण में रहने से अन्तिम समय में जीवात्मा को सद्गति मिलती है। सुरत-शब्द नाम जप से रास्ता मिल जाता है और जीवात्मा जन्म-मरण के बन्धन से मुक्त हो जाती है।मानव जीवन से ही नामयोग साधना सुमिरन, ध्यान,भजन संभव है। नाम योग की साधना से दिव्य दृष्टि खुल जाती है इसे नियमित करना चाहिए। सन्त महात्मा चौरासी लाख की पीड़ा से जीवों को बचाते हैं।जीवन को ...