मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गुरुवार को संकटमोचन एवं भटवा की पोखरी में सीसी सड़क एवं नाले निर्माण कार्य का पूजन अर्चन के बाद फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास नगर पालिका की प्राथमिकता है। सीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव व जर्जर रास्तों की समस्या से भी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...