Mirzapur News: सीवान में गाय चराने गए किशोर की वज्रपात से मौत, बहन अचेत
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव के सीवान में शनिवार की दोपहर गाय चराने गए किशोर की वज्रपात से मौत हो गई। वहीं चचेरी बहन अचेत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अचेत किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。
घटना का विवरण सिलहटा गांव निवासी रामदयाल का 17 वर्षीय पुत्र सचिन अपनी चचेरी बहन 15 वर्षीय करीना के साथ घर से निकला। घर से 500 मीटर दूर सीवान में गाय चराने चला गया। उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बूंदाबादी शुरु हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे चले गए। बूंदाबादी के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने सचिन गंभीर रुप से झुलस गया। जबकि पास खड़ी चचेरी बहन अचेत हो गई।
परिजनों की राहत की कोशिश कुछ देर बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.