मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनिया कठवार गांव में रविवार की देर शाम सीवान में गए किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के लखनिया गांव निवासी मुन्ना लाल पटेल का पुत्र 13 वर्षीय अंजेश पटेल देर शाम घर से निकला, वह किसी काम से घर के बाहर सीवान की ओर चला गया। उसी समय किशोर को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी सीवान पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख अन्यत्र रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय किशोर ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से प...