Mirzapur News: सीडीओ ने वर्षा जल संरक्षण परियोजना का किया निरीक्षण
मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता । मुख्य विकास अधिकारी बीके सिंह ने विकासखंड पटेहरा के परमापुर जलागम क्षेत्र में राज्य कृषि विकास योजना के तहत आईसीआरआईएसएटी से संचालित जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम के आरके उत्तम एवं डॉ. अशोक शुक्ला ने परियोजना की प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि वर्ष 2025-26 से 2028-29 तक संचालित परियोजना का क्षेत्रफल 7,996 हेक्टेयर है। इसके अंतर्गत 23 गांवों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। परियोजना की वित्तीय लागतRs.1,692 लाख है। परियोजना का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, सूखे के प्रभाव को कम करना तथा किसानों के बीच जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।
जल संरक्षण और कृषि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.