मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सीडीओ ने शनिवार को बी-पैक्स लालगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति के कामकाज, कर्मचारियों के वेतन और उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही खाद का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए।

समिति के कामकाज और वेतन की समीक्षा निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी रवि सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) संजय सिंह, सचिव श्यामनारायण, आंकिक सिद्धनाथ सिंह, राजनरायन और शकुंतला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बताया कि समिति में वेतन की कोई समस्या नहीं है। सभी को सितंबर तक का वेतन मिल चुका है और समिति का कामकाज ठीक चल रहा है।

उर्वरक उपलब्धता और धान खरीद के निर्देश सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का निरीक्षण किया। मौके पर एनपीके की 109 बोरी (5.400 मीट्रिक टन) उपलब्ध मिली,...