मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद । स्नातक एमएलसी के मतदान के दौरान राजगढ़ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी बीके सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण करने के बाद नदिहार पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पशु आश्रय स्थल में गंदगी, दुर्बल व बीमार पशु देख मातहतों को साफ सफाई एवं पशुओं को हरा चारा तथा खली चूनी देने का निर्देश दिया। कहाकि चारे का पर्याप्त भंडारण रखा जाए। मुख्य विकास विकास अधिकारी बीके सिंह ने नदिहार गांव में स्थित निराश्रित पशु आश्रय स्थल के निरीक्षण किया। इस दौरान पशु आश्रय स्थल में कई पशु दुर्बल व बीमार मिले। इन पशुओं का तत्काल इलाज कराने का निर्देश दिया। कहाकि पशु आश्रय स्थल में गोबर व गंदगी की तत्काल सफाई कराई जाए। जिससे पशु बीमार न होने पाए। वहीं पशुओं को खली, चूनी तथा चारा की प...