मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: अदलहाट। नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए शनिवार को सीओ चुनार गायत्री यादव एवं थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शर्मारोड एवं अदलहाट स्थित गांधी चबूतरा के पूजा पंडालों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडाल समितियों के अध्यक्षों से बातचीत कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाएं, प्रशासन प...