मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के 53 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार किया और आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की। कुल 1123 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

मौसमी बीमारियों का खतरा चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बाहर से आने के बाद साफ पानी से हाथ-मुंह धोने की सलाह दी गई। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को मौसम के उतार-चढ़ाव से विश...