मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: जमालपुर,(मिर्जापुर) ।थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव हड़ौरा में बुधवार की सुबह भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर की टंकी में आग लग गई l देखते ही देखते आग भड़क गई कि नारायन बियार का मड़हा जलकर राख हो गया। मड़हा में रखा गृहस्थी का सामान भी जल गया।संजोग अच्छा था कि जब आग लगी तो मड़हे के भीतर कोई नहीं था। कुछ दिनों पहले गृहस्वामी की पत्नी अपने पुत्र के यहां पड़ाव पर चली गई थी। सुबह नारायन खुद भोजन बना रहा था l किसी तरह सिलेंडर में आग लग गया l भड़की आग चपेट आने से मड़हा धू धूकर जलने लगा। आग की लपटे देख आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई l और आग पर पानी डालकर लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक मड़हा और मड़हे में रखा खाने का राशन, चारपाई, बिस्तर,कपड़ा,ईट ढ़ोने का लड़की का एक चक्का गा...