मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा और साहू समाज युवा संघ की संयुक्त बैठक रविवार को पक्का पोखरा स्थित एक पैलेस में हुई। इसमें समाज के युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से निकाली गई भारत यात्रा के स्वागत समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता ने समाज के लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए माइक्रो फाइनेंस जैसी व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहाकि ऐसी व्यवस्था से समाज के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। इस दौरान अनूप गुप्ता, भोलानाथ साहू, शशिधर साहू, विकास गुप्ता, रोहित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, चंदूलाल गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, अमित...