मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता जिले के थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने राजगढ़ और एएसपी सिटी ने चील्ह थाने में फरियादियों की फरियाद सुनी। राजगढ़ थाने में सोनवर्षा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। बिखलते हुए कहने लगा कि साहब झोपड़ी में छोटी सी दुकान चलाता हूं। एक जुलाई की रात दो लोग दुकान पर आए। हेरोइन पीने के लिए माचिस मांगने लगे। माचिस न देने पर नशेड़ियों ने पहले पिटाई कर दी। उसके बाद रखे 4700 रुपये छीन लिए। थाने में नामजद तहरीर दी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Mau News: थाना समाधान दिवस में आए सर्वाधिक राजस्व के मामले एएसपी आपरेशन ने थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिया। वहीं...