मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को भूत भावन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में डाक बम जत्था रविवार को रवाना हुआ। वहीं वाहनों से पहुंचे कांवरिया भी नगर के बरियाघाट से कांवर में गंगाा जलभर कर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Chapra News: भक्ति धुन पर नाचते- गाते पहलेजाघाट धाम से डाक बम का अंतिम जत्था रवानाकांवरियों का मेला बरियाघाट पर कांवरियों का मेला लगा रहा। दिनभर डिजे की धुनपर हर हर बम बम का उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। रविवार को भोर से ही सफेद वस्त्र धारणकर समूह में डाक बम का जत्था नगर के बरियाघाट पर पहुंचा। जहां पतित पावनी मां गंगा के पवित्र जल में गोता लगाने के बाद कांवर में जलभर कर रवाना हुए। यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर, दौड़त...