मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से 15 अगस्त से शुरू किए गए बकाया संपत्ति कर के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) मजाक बनकर रह गया है। साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण ओटीएस योजना के प्रारंभ होने के आठ दिन बाद भी बकायेदार योजना के लाभ से वंचित हैं।

योजना का विवरण दो माह यानी 15 दिसंबर तक तक चलने वाली ओटीएस में बकाया संपत्ति पर नगर निकाय ने 100 प्रतिशत ब्याज माफी की घोषणा की है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों पंजीकरण कराने की सुविधा है। अधिकतम तीन किस्तों में बकाया भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन साफ्टवेयर के न चलने से उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिका के प्रधानकार्यालय पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम स...