मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में बुधवार की रात रिहायशी मकान से साढ़े तीन कुंतल अवैध पटाखे के साथ एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बरामद पटाखा को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: छापे में 720 किलो अवैध आतिशबाजी बरामद,एक गिरफ्तारनदिहार बाजार में पुलिस की छापेमारी मड़िहान क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि क्षेत्र के नदिहार बाजार स्थित एक रिहायशी मकान पर अवैध रुप से पटाखा डंप करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। मौके से पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। नदिहार बाजार निवासी असगर अली ने अपने करकटनुमा बने मकान में अवैध रुप से पटाखा भंडारण कर रखा था। पुलिस ने मकान से विभिन्न प्रकार के घातक और तेज आवाज वाले पटाखों की खेप राकेट बम,...