मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को दिव्यांगजों को उपकरण मुहैया कराने के लिए पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में सहायक उपकरण बैसाखी, छड़ी, ह्वील चेयर, चश्मा,श्रवण मशीन आदि उपकरण के लिए 25 दिव्यांगजनों ने शिविर में पंजीकरण कराया।शिविर में आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.एस के श्रीवास्तव,नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.देवांश एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डा.राहुल की टीम ने 15 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी किया। वहीं सर्वर फेल हो जाने से कुछ देर के लिए दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर दुरुस्त होने पर शिविर के अधूरे काम को तेजी से पूरा किया गया। इस दौरान दिलशाद अली, राजकुमार, अनिल कुमार, कमाल एवं दिव्यांग विभाग से रविशंकर प्रसाद, राजकुमार सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

हिंद...