मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। धान बेचने की तैयारी में जुटे किसानों के सामने पंजीकरण की समस्या खड़ी हो गई है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने में सर्वर बाधा बन रहा है। कई बार प्रयास के बाद भी पंजीकरण नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसानों को चिंता है कि तकनीकी समस्या दूर होने में देरी हुई तो समय से धान की बिक्री करने में मुश्किल हो सकती है।

पंजीकरण में सर्वर बना बाधा किसान कृष्णकांत, सुनील, सियाकांत, भूपनारायण पांडे, चंद्रभूषण, संजय प्रसाद, शिवाकांत, गुलाब दुबे, रजनीश, शिवा और बच्चा आदि ने बताया कि पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोलने पर समस्या आ रही है। कई किसान अब तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं। उनका कहना है कि धान बेचने के लिए पंजीकरण जरूरी है। ऐसे में वेबसाइट की समस्या दूर नहीं ह...