मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। क्षेत्र के गलरा गांव स्थित घर में घुसे कोबरा सांप का सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। गांव निवासी उमाशंकर मिश्र के घर में सोमवार की रात कोबरा सांप घुस गया। सूचना पर पहुंचे गड़बड़ा गांव निवासी सर्प मित्र विवेक मिश्र ने आधे घंटे की मशक्कत बाद पांच फीट लंबे कोबरा सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...