मिर्जापुर, जुलाई 7 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर क्षेत्र के अलग-अलग गांव में तीन लोगों को सर्प ने डस लिया। जिससे तीनों अचेत हो गए। उनके परिजनों ने उन्हें पटेहरा अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार को बनकी निवासी 42 वर्षीय हीरालाल, दीपनगर निवासिनी 55 वर्षीय गीता देवी और पटेहरा निवासिनी 14 वर्षीय खुशबू को सर्प ने डसा है। सभी अपने घर में चारपाई पर सोए थे। डा. राजकुमार ने उपचार के बाद हीरालाल और खुशबू को घर भेज दिया। जबकि गीता देवी को मंडलीय अस्पताल रेफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...